मनीष सिसोदिया: दिल्ली में ऑक्सीजन गैस की कमी का कारण यूपी और हरियाणा सरकार

delhi hindi news

Manish Sisodia mदेश में ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है और अब राज्य सरकारों ने इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर इसलिए त्राहिमाम मचा हुआ है क्योंकि यूपी और हरियाणा सरकार ऑक्सीजन दिल्ली नहीं आने दे रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गई है। सरोज, राठी, शांति मुकुंद, तीरथ राम अस्पताल, यूके अस्पताल, जीवन अस्पताल का कहना है कि हमारे यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई है। हम जैसे-तैसे उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर देने की कोशिश कर रहे हैं।

जब केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ा दिया है तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें इस तरह का व्यवहार क्यों कर रही हैं जैसे दिल्ली का उत्तर प्रदेश और हरियाणा से झगड़ा है।

लखनऊ: इन नंबरों को कर लें नोट, मरीजों की भर्ती से लेकर मेडिकल व्यवस्था तक सब होगा तुरंत

आज दिल्ली में चारों तरफ ऑक्सीजन की त्राही इसलिए मची हुई है क्योंकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने ऑक्सीजन को लेकर जंगलराज मचा रखा है। वहां की सरकारें, अधिकारी, पुलिस वहां के ऑक्सीजन प्लांट से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन नहीं निकलने दे रहे हैं। केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + five =