24 घंटों में 2553 नए मामले और 1033 लोग हुए स्वास्थ्य

press conference Health Ministry
image source - google

गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोनावायरस की स्थिति को लेकर जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया की देश में पिछले 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आए हैं।

जिसके बाद अब देश में संक्रमित लोगों की संख्या 42533 हो गई है, इनमें से 29453 सक्रिय हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1033 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि अच्छी खबर है। अभी तक देश में कुल 11706 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 27.52 % पहुंच गया है। अगर कोरोना महामारी से मरने वालों की बात करें तो देश में 1389 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अंतरराज्य कार्गो के आवागमन में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही MHA कंट्रोल रूम नंबर 1930 और NHAI हेल्पलाइन नंबर 1033 जारी किया है। इन हेल्पलाइन नंबर पर ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर लॉक डाउन से जुड़ी हुई कोई भी शिकायत कर सकते हैं। सरकार ने आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों को आवाजाही की अनुमति दी है।

कंटेंटमेंट जोन में किसी भी तरह की गतिविधि नहीं होगी। रेल और हवाई यात्रा पर पहले की तरह ही रोक रहेगी। लेकिन आवश्यक वस्तु लाने ले जाने लिए यह चलाया जा सकते हैं। देश के ग्रीन जोन में प्रतिबंध कार्यों को छोड़कर सभी कार्यों की अनुमति है। इनमें बसों का संचालन 50 फीसदी लोगों के साथ होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen − 2 =