सम्भल : पुलिस ने किया मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,3 सदस्य गिरफ्तार

Police busted human trafficking gang
Sambhal

सम्भल :। पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है,पुलिस ने अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से दो महिलाओं और 40 हज़ार की नगदी बरामद की है।

जनपद सम्भल की कोतवाली बहजोई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नया रोडवेज बस अड्डा बहजोई के पास से अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह की महिला सहित 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है पूरी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरोह के सदस्य विभिन्न स्थानों पर राज्यों से ऐसी महिलाओं व बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाते थे जो बेसहारा होते हैं।

इनको अपने चंगुल में फंसाकर यह लोग 50 हजार से 2 लाख तक में सौदा कर बेच देते थे तथा बाद में जो पैसा मिलता था उसको आपस में बांट लिया करते थे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि इन लोगों से 2 महिलाओं को भी बरामद किया गया है जिन्हें यह लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे खास बात यह है कि गिरफ्तार 3 आरोपियों में से एक महिला भी शामिल है फिलहाल इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट:-सतीश सिंह…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 2 =