Ayodhya: राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने उतरी सपा

protests against government

Ayodhya: बेरोजगारी किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार को लगातार घेरने की तैयारी कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

अयोध्या सदर तहसील में सपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व राजनीति तेज नारायण पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे तो वहीं बीकापुर तहसील में पूर्व विधायक अभय सिंह ने प्रदर्शन किया। दोनों सपा नेताओं ने मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप

आगामी समय में समस्याओं के समाधान न होने पर उग्र विरोध की चेतावनी दी। पूर्व की सपा प्रदेश सरकार में वन राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडेय पवन की अगुवाई में कृषि सुधार के बिल का सपा कार्यकर्ता अयोध्या में विरोध कर रहे हैं।

सदर तहसील के बाहर तिकोनिया पार्क में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़े हाउस टैक्स को काम करने, किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं के शीघ्र समाधान और सरकारी नौकरियों में संविदा की व्यवस्था लागू न करने की मांग की।

कृषि सुधार बिल को किसान विरोधी बताया 

विरोध में शामिल कार्यकर्ताओं ने कृषि सुधार बिल को किसान विरोधी बताया।प्रदर्शन में शामिल पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार का कृषि सुधार बिल किसानों को कमजोर बनाएगा। मौजूदा सरकारमें महिलाओं को सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। उल्टे सरकारी नौकरियों में 5 वर्ष की संविदा की व्यवस्था लागू करने की बात कही जा रही है।

आगामी चुनाव में जनता की समस्याओं की उपेक्षा करने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। वहीं पूर्व विधायक अभय सिंह ने बीकापुर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध किया है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर किसान बेरोजगार और सुरक्षा के मुद्दे पर आमजन की समस्याओं का समाधान मौजूदा सरकार नहीं करेगी तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

REPORTER – BISMILLAH

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen + 5 =