IPL में सट्टा लगाने वालों पर अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ayodhya police caught 12 Bookie
image source - google

अयोध्या कोतवाली नगर और थाना कैंट पुलिस ने 17 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सट्टे में लगाए गए रुपए, केलकुलेटर, मोबाइल और सट्टे में यूज की जाने वाली पर्चियां बरामद हुई हैं।

आपको बताते चले कि अयोध्या में आईपीएल के दौरान जिस तरीके से सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। कैसे उसमें पैसे लगाए जाते हैं,किस तरीके से पर्चियां कटती हैं और कौन लोग पर्ची काटते हैं। वह सारी चीजें उजागर की गई थी। यह सब आईपीएल में सट्टेबाजी का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा था। जिसकी खबर मीडिया ने प्रमुखता से चलाई थी। खबर चलने के बाद हरकत में आई अयोध्या पुलिस ने कोतवाली नगर से 12 सटोरियों को और थाना कैंट से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

12 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी 

डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा जगह पर छापेमारी की गई थी। जिसमें कोतवाली नगर और कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा छापेमारी हुई। जिसमें आईपीएल से संबंधित सट्टा का कारोबार कर रहे 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा और भी जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

12 की गिरफ़्तारी 

जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी होगी। कोतवली नगर के साहबगंज,अलीगढ़, चौक, देवकाली ,फतेहगंज, पॉश इलाका सिविल लाइन में सट्टे बाजी का कारोबार फल फूल रहा था। कोतवाली नगर में 12 सटोरियों की गिरफ्तारी हुई है।

जिनके पास से 2700 रुपये 3 मोबाइल , सट्टे वाली पिंक कलर की पर्चियां , रजिस्टर बरामद हुआ है। वही थाना कैंट एरिये के हसनु कटरा से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 10 हजार रुपये, 5 मोबाइल, सट्टा वाली पिंक पर्चियां बरामद की गई है।

हालांकि पुलिस की कार्यवाही से जिले में तहलका मचा हुआ है। सटोरिए अंडर ग्राउंड हो गए हैं। इसमें कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हैं।गिरफ्तार सभी सटोरियों को जेल भेजने की कार्यवाही पुलिस कर रही है।

REPORTER – BISMILLAH

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen − 13 =