Chhapaak फिल्म के बहाने चढ़ा राजनीतिक पारा

google

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने के बाद अचानक विवादों में आ गई। जहाँ सभी उनके नाम और उनकी आने वाली फिल्म का गुणगान कर रहे थे। वही लोग अचानक दीपिका को देश द्रोही बताने लगे है। दीपिका नई फिल्म ‘छपाक’ आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है।अब राजनीती दल दीपिका और उनकी फिल्म के जरिये राजनीती खेल खेल रहे है।

फिल्म के बहाने शुरू हुई राजनीति

आपको बता दे की इस फिल्म के समर्थन में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस खुलकर सामने आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के कार्यकर्ता को आज लखनऊ में ‘छपाक’ फिल्म देखेंगे। इसके लिए सपा ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित वेव मॉल में एक पूरा शो बुक कर लिया है।

अखिलेश ने बुक किया पूरा शो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को अपील जारी की है कि वे इस फ़िल्म को जरूर देखें। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दे से जुड़ी इस फ़िल्म को लेकर पार्टी ने लखनऊ में वेव मॉल में स्थित थिएटर में शुक्रवार को दिखाए जाने वाले तमाम शो के टिकटों की बुकिंग करा ली है। पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे फिल्म देख उससे जुड़े हुए संदेश को आम जनता तक पहुंचाएं।

लखनऊ के मॉल हुए हाउसफुल

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में अपने कार्यकर्ताओं के लिए और भी सिनेमा हॉल या थियेटर बुक कराने के लिए कहा है। लखनऊ की बात करें तो पहला शो ज़्यादातर मॉल और सिनेमाघरों में हाउसफुल हो गया है।समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शुक्रवार को लखनऊ के सिनेमाघरों और मॉल में स्थित क्षेत्रों में नजर आ रहे है। मुलायम सिंह बताया कि हम अपने सभी साथियों के साथ ‘छपाक’ फिल्म देखेंगे। ज्वलंत और सामाजिक मुद्दे से जुड़ी हुई इस फिल्म को न सिर्फ समाजवादी पार्टी के लोग देखेंगे बल्कि इसके खिलाफ सामाजिक जंग भी लड़ेंगे।

इससे पहले भी अखिलेश कर चुके है एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद

आपको बता दें कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। तो उन्होंने लखनऊ में एसिड अटैक पीड़िताओं को एक छत के नीचे इकट्ठा करके एक रेस्टोरेंट खोला था। जिसे शिराज कैफे के नाम से जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट में दर्जनों एसिड अटैक सर्वाइवर आज भी काम करती हैं। इन महिलाओं की रोजी-रोटी भी इससे चलती है। पिछले रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लखनऊ आई थीं तो उन्होंने इन महिलाओं के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया था।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + two =