एमपी गृह मंत्री ने कहा जो पार्टी अपने आंतरिक लोकतंत्र को नहीं बचा सकती वो…

mp home minister narottam mishra
image source - google

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने आंतरिक लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकती वह देश का लोकतंत्र बचाने के बाद करती है। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें विधायक बाहर चले जाए तो लोकतंत्र की हत्या हो जाती है और लौट आए तो लोकतंत्र का पुनर्जन्म हो जाता है।

मध्यप्रदेश में हुई सियासी उलटफेर पर एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर में कांग्रेस के नेता पॉलीटिकल पर्यटन के लिए गए थे, उन्होंने सदस्यता लेने के लिए कहा था और स्वयं कह रहे थे कि कमलनाथ टीम की आंधी चल रही है, उस आंधी ने अपनी सरकार को ही उड़ा दिया है। क्योंकि आंधी झूठ और भ्रष्टाचार की थी। वहां केवल टिकट मांगने वाले बहस कर रहे थे बाकी कुछ नहीं था।

JEE,NEET परीक्षा का विरोध न करे विपक्ष

JEE,NEET परीक्षा पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये परीक्षा कोई तीसरे चौथे की परीक्षा नहीं है। इसमें पास होने वाले छात्र जनता की भागीदारी में शामिल होते हैं, वे सरकार, प्रशासन चलाते हैं। यह परीक्षा नौजवानों और देश के भविष्य से जुड़े हैं। इसलिए विपक्ष को इसका विरोध कर देश के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

मालूम हो कांग्रेस के आंतरिक ग्रह कलेश पर अब विपक्ष निशाना साध रहा है। हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं में टकराव देखने को मिला। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है जिसके बाद से पार्टी के कई बड़े नेता अभी भी उनसे नाराज है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + 12 =