Armaan Jain के रिसेप्शन में पहुंचे Malaika-Arjun,कुछ अलग अंदाज में दिखी Malaika

google

Kareena-Karisma Kapoor की बुआ ने बेटे Armaan Jain की शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां जमीं पर उतरीं और समारोह को शाही बना दिया। अरमान के रिसेप्शन में वैसे तो हस्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं लेकिन सभी की निगाहें बॉलीवुड के लव बर्ड Malaika Arora और Arjun Kapoor पर टिकी रही।

इस खास मौके पर इन दोनों सितारों ने एक साथ एंट्री ली। इन दोनों ने मीडिया के सामने भी जबरदस्त पोज दिए जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। Malaika Arora ने इस खास मौके पर लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। Arjun Kapoor ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का पैजामा पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। हालांकि ये दोनों सितारे अरमान जैन की शादी में नजर नहीं आए थे। ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब अर्जुन और मलाइका एक साथ किसी फंक्शन में पहुंचे हों।

Hawa Singh movie First look release: salman khan ने किया ऐसा कॉमेंट

इससे पहले ये दोनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में एक साथ नजर आए थे। उस वक्त Arjun Kapoor ने काले रंग का लॉग कोट पहना हुआ था तो वहीं Malaika Arora गोल्डन और सिल्वर कलर के कॉम्बिनेशन में लहंगा पहने थीं। आपको बता दें, Malaika Arora और Arjun Kapoor ने अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। इस पोस्ट में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे।

कुछ दिन पहले Malaika Arora ने अपनी शादी को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में Malaika Arora ने कहा था- ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 3 =