Komaram Bheem की 113 वीं जयंती पर RRR मूवी से Jr NTR का पहला लुक आउट

Komaram Bheem jayanti- Jr NTR first look in RRR
on komaram bheem jayanti Jr Ntr look out

फिल्म RRR में फाइनली एक्टर Jr NTR के लुक का इंतज़ार खत्म हुआ हैं| गुरुवार को, निर्देशक ने सोशल मीडिया पर फिल्म Roudram Ranam Rudhiram (RRR) का टीज़र शेयर किया हैं| फिल्म में Ram Charan के अपोजिट जूनियर एनटीआर को “ताकतवर भीम” के रूप में पेश किया गया हैं| यह फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और Komaram Bheem की एक काल्पनिक कहानी है, जो राम चरण और जूनियर एनटीआर द्वारा निभाया जाएगा|

निर्देशक S.S Rajamouli ने इंस्टाग्राम पर Jr NTR को Komaram Bheem के किरदार के रूप में पेश करते हुए लिखा हैं, ‘हमारे Rama Rao के अलावा और कौन भीम की ताकत का सबसे अच्छे तरीके से वर्णन कर सकता है| आप सब को मेरे भीम परिचय|’

वीडियो में हर फ्रेम में आपको महाकाव्य दिखेगा, जो सही मायने में भीम की ताकत को दर्शाता हैं| वीडियो में राम चरण की आवाज़ हैं| एनटीआर के चरित्र की तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से की गई हैं, जो समुद्र को भी चुप कर सकता है और किसी भी सरकार को उसके सामने झुका सकता है। इससे पहले अपने एनटीआर का ऐसा शारीरिक परिवर्तन नहीं देखा होगा, जैसा इस फिल्म में देखने को मिलेगा| यह एनटीआर का बिलकुल नया अवतार हैं|

पहले होने वाला था यह वीडियो रिलीज़

Jr NTR का यह वीडियो इससे पहले उनके जन्मदिन पर 20 मई को रिलीज़ करने की योजना बनाई गई थी| मगर तब निर्माता इस वीडियो पर पूरा काम नहीं कर पाए थे, उसके बाद यह लॉकडाउन के समय पर आउट होना था,पर जैसा कि लॉकडाउन को बार-बार विस्तारित किया जा रहा था, काम बंद हो गया था। लेकिन अंत में गुरुवार को Komaram Bheem की 113 वीं जयंती के अवसर पर इसको आखिरकार रिलीज़ किया गया हैं|

कब रिलीज़ होगी RRR?

मल्टीस्टार्रेर RRR 450 crore की बहुत बड़े बजट की फिल्म हैं| फिल्म में जूनियर एनटीआर क्रांतिकारी आदिवासी नेता कोमाराम भीम के रूप में, जबकि राम चरण क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में नज़र आएंगे| फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt और एक्टर Ajay Devgan भी नज़र आने वाले हैं| 8 जनवरी, 2021 को RRR के स्क्रीन पर रिलीज़ होने की उम्मीद है।

OTT Platform पर Lockdown के बीच धमाल मचाने आ रही चार ब्लॉकबस्टर movies

 

 

 

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 3 =