पीएम मोदी-रजनीकांत के बाद अब Man Vs Wild में नजर आएंगे Akshay Kumar

akshay kumar man vs wild

बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar अक्सर अपने एक्शन के जरिए मूवी में धमाल मचाते नजर आते हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शो में भी हैरतअंगेज कारनामे करते नजर आते हैं। इसी तरह एक बार फिर खिलाड़ी कुमार डिस्कवरी के मशहूर शो man vs wild में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं।

Akshay Kumar ने ट्विटर पर दी जानकारी

इसकी जानकारी खुद Akshay Kumar ने ट्विटर पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए दी और लिखा कि ‘आप सोच रहे होंगे मैं पागल हूं ,लेकिन पागल ही जंगल में जाते हैं।’ वीडियो में देखा जा सकता है की अक्षय कुमार Discovery के मशहूर शो Man Vs Wild में Bear Grylls के साथ नजर आ रहे है।

Man vs Wild रजनीकांत के साथ,भारत आये बियर ग्रिल्स

Wild Life Hero Bear Grills ने भी अपने ट्विटर पर ये प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी। कि वो जल्द अक्षय कुमार के साथ मैन वर्सेस वाइल्ड का एक शो करेंगे।

बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपर स्टार रजनीकांत इस शो में जा चुके है। इनके अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी Man Vs Wild में Bear Grylls के साथ नजर आ चुके हैं।

क्या है Man Vs Wild

यदि आपको नहीं पता है तो हम बता देते हैं कि man vs wild डिस्कवरी का एक मशहूर शो है। इसे दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों में देखा जाता है। इसमें बेयर ग्रिल्स रेगिस्तान, बर्फीले पहाड़, घने और खतरनाक जंगलों में सरवाइव करने के तरीके बताते हैं।

ये शो आप 11 सितम्बर को रात 8 बजे Discovery plus चैनल पर देख सकते है और Discovery पर ये शो 14 सितम्बर रात 8 बजे आएगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − 1 =