एमपी सीएम: नेहरू जी ने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई, एक देश में दो निशान…

Shivraj Singh Chauhan attack on Congress party
image source - google

गुपकार गठबंधन को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रही है। आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और सवाल खड़े किए हैं।

• गुपकार गठबंधन को लेकर एमपी सीएम ने कांग्रेस को घेरा
• नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई
• वह कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ ले गए
• नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर में जनमत संग्रह तक की बात करी थी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी से सवाल पूछना चाहता हूं कि जम्मू कश्मीर में जो गठबंधन बना है, वह 8 दलों से मिलकर बना है। अब इसको मैं गुपकार गठबंधन कहूं या राष्ट्र विरोधी गठबंधन। क्योंकि इसमें जितने भी लोग शामिल हैं वह सभी राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं।

एमपी सीएम ने आगे कहा कि नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई, एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था की। जिससे कश्मीर भारत से समरस नहीं हुआ। नेहरू जी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले गए और जनमत संग्रह तक की बात कही। इस अलगाववाद मानसिकता से कांग्रेस आज भी नहीं उभरी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

13 − three =