बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रॉयल तस्वीर साँझा की हैं, जिस पर उनके फैंस के कमैंट्स की बाढ़ आ गई हैं| अभिनेता ने एक अलग ही लुक में फोटो शेयर की हैं और वो लुक फैंस के दिलो को बहुत भा रहा हैं| यहाँ तक कि लुक को देख कर यह भी कहा जा रहा कि कार्तिक शादी के लिए तैयार हैं| लेकिन बता दे यह फोटो designer Manish Malhotra के Lakme Fashion Week से #Ruhaaniyat का हैं, जो
महिला कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए Mijwan Welfare Society के लिए हैं|
Kartik Aaryan ने एथनिक वियर पहन कर महाराज लुक में एक इंटेंस तस्वीर शेयर कर लिखा हैं, ”Maharaja Koki Rai Bahadur” जिस पर फैंस ने बहुत प्यारे प्यारे कमैंट्स किए हैं, एक यूज़र ने लिखा, ”महाराज ने हमारा दिल जीत लिया”, एक अन्य यूज़र ने लिखा, ”इतना हॉट महाराजा आज तक नहीं देखा”, एक ने लिखा, ”मुझे लगा यह तुम्हारी शादी का समय हैं, क्या कहते हो KOKI”, एक अन्य ने लिखा, ”Cuteness की दुकान”, एक और यूज़र ने लिखा, ”ज़हर लग रहे हो”, ”Gogo की शादी” आदि इसी तरह के कई कमैंट्स आए हैं|
दरअसल अभिनेता कार्तिक आर्यन अभी हाल ही में designer Manish Malhotra के लिए digital Lakme Fashion Week (LFW) edition के रनवे पर चलते नजर आए थे| अभिनेता ने इसी लुक में एक फोटो शेयर की थी जिसमे उन्होंने लिखा था, ”इस लुक में फिल्म शूट करनी चाहिए न?” इसके साथ ही कार्तिक ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में अपने लुक का एक वीडियो साँझा किया था जिसमे लिखा था, ”My Royal couture Fashion Film, Sirf crown ki kami thi” लगभग 7 महीनो के बाद कार्तिक आर्यन शूट पर लौटने की ख़ुशी ज़ाहिर करते नज़र आए थे|
First thing I Shot after 7 months
And am glad its for Mijwan Welfare Society to empower Female Artisans and My all time Fav @ManishMalhotra ❤️#Ruhaaniyat @LakmeFashionWk
Opening Show Tonight at 8 pm ? pic.twitter.com/8JXNbQe5Nj— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) October 20, 2020
Kartik Aaryan के अलावा रैंप पर नज़र आए थे यह सितारे
Manish Malhotra और LFW ने एक फंड जुटाने वाली शुरुआती प्रस्तुति के माध्यम से कारीगरों को सपोर्ट करने के लिए भागीदारी की है जिसमें वह अपने कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे जिसका उद्देश्य स्वदेशी कारीगरों और कारीगरों की धीमी और शुद्ध कारीगरी को पुनर्जीवित करना है। यह पुरानी दुनिया के राजसीपन की महिमा से प्रेरित है| एक्टर और डांसर Sandeepa Dhar, एक्ट्रेस Diana Penty, Aparshakti Khurrana और Athiya Shetty सहित इवेंट में कई अन्य बॉलीवुड एक्टर्स भी वर्चुअल रैंप पर चलते हुए नज़र आए थे|
1 लाख रुपये का ऑफर मिलने पर Karthik aryan ने फैन को किया रिप्लाई