विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

मंहगाई व कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन शुरू। कानून व्यवस्था ध्वस्त है योगी सरकार मस्त है, बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिन्दा हैं, जैसे स्लोगन के साथ तख्ती हाथ में लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर नारेबाजी कर रहे है।

सपा ने राज्य व केंद्र सरकार पर सीबीआई और ईडी का राजनीतिक करण करने का आरोप लगाया। सपा ने सरकार से निर्दोष लोगों के फर्जी इनकाउंटर बन्द करने की अपील भी की।

सपा मुख्यालय में सादगी से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

प्रदर्शन में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, अहमद हसन, राम गोविंद चौधरी सहित कई पूर्व मंत्री विधायक एवं एमएलसी सहित सपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है।

About Author