दिल्ली नगर निगम को लेकर बीजेपी और केजरीवाल सरकार आमने-सामने

Delhi government and BJP controversy on municipal corporation
image source - google

दिल्ली नगर निगम को लेकर भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार आमने सामने है। कल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाया था और आज बीजेपी ने उसका जवाब दिया है।

भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि किसी भी शासन की प्रथम ज़िम्मेदारी कल्याणकारी योजनाएं होती हैं, जो शासक कल्याणकारी योजनाओं के तहत कल्याण का और लोकतंत्र को स्थापित करने का काम न करे क्या उसे शासन में बने रहने का अधिकार है?

दिल्ली सरकार का बज़ट लगातार बढ़ता चला गया, ऐसा कैसे की पिछले 7 साल में नगर निगम का बज़ट कम होता गया। दिल्ली नगर निगम ने कोविड महामारी के दौरान अभाव में प्रभाव का कार्य किया।

बिहार पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के लिए DGP ने नोटिस जारी कर मोबाइल उपयोग करने से..

क्या कहा था डिप्टी सीएम ने

मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली नगर निगम की हालत बुरी बीजेपी ने की है। नगर निगम ऐसे संकट में है जैसे संकट में इतिहास में पहले कोई सरकारी संस्था नहीं हुई। हाल यह है कि अब कोर्ट को कहना पड़ रहा है कि आप अपनी संपत्ति बेचकर तनख़ाह दीजिए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + 1 =