Bihar Election: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और जेडीयू ने बताया किसे कितनी मिली सीटें

Bihar Hindi News
image source - google

Bihar election 2020 नजदीक है। चुनाव 3 चरणों में होने हैं और अब सीटों का बंटवारा भी हो गया है। आज मंगलवार को बीजेपी और जेडीयू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

संजय जयसवाल ने बताया कि बिहार में नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में गठबंधन की सभी बातें हो रही हैं। बिहार में बीजेपी उनके नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार करती है और एनडीए गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेडीयू को 122 सीटें दी गई हैं। उसी के अंतर्गत हम पार्टी को 7 सीटें और बीजेपी को 121 सीटें दी गई हैं। इसी के अंतर्गत विकासशील इंसान पार्टी को सीटें दी जाएंगी।

बंटवारे के बाद भी फंसा पेंच 

भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा कुछ दिन पहले ही हो गया था। सूत्रों के अनुसार इसमें कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन सीटों को चिन्हित करने पर पेंच फंसा हुआ है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − six =