जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी के दूसरे अटैक ने एक बार फिर से दस्तक दी है। और इसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। यही नही अब तो चारो तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। इस महामारी से सभी को जल्द से जल्द निजात मिल सके।
इसके लिए लोग अब भगवान से प्रार्थना भी कर रहे है। आज भी पी०रोड० स्थित बल खंडेश्वर मंदिर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अवनीश सलूजा के नेतृत्व में दर्जनो कांग्रेसियो की उपस्थिति में इस महामारी के प्रकोप को कम करने और वायुमंडल को शुद्ध करने के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया।
उनका कहना है कि, पहले के समय मे जब कोई आपदा या संकट का समय आता था। तो ऋषि मुनियों द्वारा उस आपदा या संकट का प्रकोप कम करने और इन से निजात दिलाने के लिए ठीक इसी तरह से यज्ञ किये जाते थे।
सम्भल में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उपचार को भटकता रहा मरीज़
आज एक बार फिर से देश और दुनिया इस जानलेवा बीमारी के संकट से जूझ रहा है। इस जग के माध्यम से हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि, जल्द से जल्द इस बीमारी से हम सभी को निजात मिल सके। इसके लिए एक शहर भर के अलग-अलग वार्डो में कांग्रेस पार्टी द्वारा हवन और यज्ञ करवाए जाएंगे।