दीवाली पर प्रधानमंत्री मोदी का धमाकेदार भाषण, जानें 10 खास बातें

PM Modi Jaisalmer speech
image source - google

आज पूरा देश दिवाली का पर्व धूमधाम से अपने परिवार के साथ मना रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष की तरह इस बार भी देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंच गए हैं। जैसलमेर में पीएम मोदी ने जवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्बोधित किया।

1. पीएम ने कहा कि मां भारती की सेवा और सुरक्षा में 24 घंटे डटे रहने वाले आप सभी वीरों को मेरी और 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से दिवाली की बधाई। आप हैं तो देश है, देश के लोगों की खुशियां हैं, देश के ये त्योहार है।

2.पीएम ने कहा जवानों की ख़ुशी देख कर मुझे ख़ुशी मिलती है। आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान में, मेरी दिवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है। आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशियां देखता हूं, तो मुझे भी अनेक गुना खुशी होती है।

3. हमारे देश की सरहद पर अगर किसी एक पोस्ट का नाम देश के सबसे ज़्यादा लोगों को याद होगा, अनेक पीढ़ियों को याद होगा, तो उस पोस्ट का नाम लोंगेवाला पोस्ट है। इस पोस्ट पर आपके साथियों ने शौर्य की एक ऐसी गाथा लिख दी है जो आज भी हर भारतीय के दिल को ​जोश से भर देती है।

4. मैं आज देश के नौजवानों से देश की सेनाओं के लिए निर्माण करने का आह्वान करता हूं। हाल के दिनों में अनेक स्टार्ट-अप्स सेनाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे आए हैं। डिफेंस सेक्टर में नौजवानों के नए स्टार्ट-अप्स देश को आत्मनिर्भरता के मामले में और तेजी से आगे ले जाएंगे

5. आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है। आज भारत की रणनीति साफ है। लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा।

6. आज पूरा विश्व विस्तार विस्तारवादी ताकतों से बहुत ज्यादा परेशान है। विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है और 18वीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है। इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है।

7. पीएम मोदी ने देश के नौजवानों से किया आग्रह

• कुछ ना कुछ नया इन्नोवेट करने की आदत को अपने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाईए।

• योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखिए।

• तीसरा अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखिए।

8. जैसलमेर में जवानों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है भारत ने दुनिया को दिखाया है कि उसके पास ताकत भी है और सही जवाब देने की राजनीतिक इच्छाशक्ति भी। आज भारत आतंक के खिलाफ खुलकर लड़ाई कर रहा है। आज भारत आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है। ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है, यह बात दुनिया समझ रही है।

9. पीएम मोदी ने देश के नौजवानों से देश की सेनाओं के लिए निर्माण करने का आवाहन किया और कहा की देश में हाल के दिनों में अनेक स्टार्टअप सेनाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे आए हैं।

10. आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से लगातार देश के जवानों के साथ दिवाली मनाने जा रहे हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 + twenty =