coronavirus update देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनसंख्या के आधार पर हम दुनिया के सबसे बड़े देश हैं। इसके बाद भी हमने कोरोना की रोकथाम के लिए संतोषजनक काम किया है। जनसंख्या के हिसाब से देखें तो हम दुनिया के बाकी देशों से काफी नीचे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े भी सामने रखें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर आज 538 केस है और प्रति दस लाख पर 15 मौतें हैं। दुनिया के बाकी कई देशों में भारत से 15 गुना ज्यादा कोरोना के मामले हैं और मृत्यु दर भी ज्यादा है।
देश में पिछले 24 घंटे में 24879 नए मामले सामने आए हैं और 487 लोगों की मृत्यु हुई है। अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 767296 हो गई है। इनमें से 269789 सक्रिय मामले हैं जबकि अभी तक 476377 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 21129 लोगों की मृत्यु हुई है।
देश के 3 राज्यों में एक लाख से ज्यादा कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 223724 है। तमिलनाडु में 122350 और दिल्ली में 104864 संक्रमित हैं।