एक लाख के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, तीन हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु

coronavirus update india

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक 100139 हजार हो गई है और अब तक इससे 3163 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल मामलों में से 58802 सक्रिय हैं। जबकि 39173 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं अब प्रतिदिन नए मामले आने में भी वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में 4970 कोरोना के मरीज मिले हैं और 134 लोगों की मृत्यु हुई है।

देश में सबसे ज्यादा मरीज इस समय महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 33053 कोरोना मरीज है और 1198 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात है। जहां पर 11379 लोग संक्रमित व 659 लोगों की मृत्यु। तमिलनाडु 11224, दिल्ली 10054, राजस्थान 5202, मध्य प्रदेश 4977, उत्तर प्रदेश 4259, वेस्ट बेंगल 2677, आंध्र प्रदेश 2407, पंजाब 1964, तेलंगाना 1551, बिहार 1262 जम्मू-कश्मीर 1183, कर्नाटक 1140, हरियाणा 910, उड़ीसा 828 और केरल में 601 कोरोना मरीज है।

कोरोना से कम प्रभावित राज्य

झारखंड 224, चंडीगढ़ 191, त्रिपुरा 167, असम 101, उत्तराखंड 92, छत्तीसगढ़ 86, हिमाचल प्रदेश 80, लद्दाख 93, अंडमान निकोबार 3329, मेघालय 13, पुडुचेरी 13, मणिपुर 7, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड में 1-1 और लद्दाख, सिक्किम में एक भी मरीज नहीं है।

दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के मामले में भारत इस समय 11 वें नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका दूसरे पर रूस फिर स्पेन, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और ईरान है। वहीं चाइना पहले नंबर से अब 14वें नंबर पर पहुंच गया है। चाइना में इस समय 82907 मरीज हैं और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + one =