सऊदी अरब जहां का कानून दुनिया का सबसे सख्त कानून माना जाता है। जुर्म छोटा हो या बड़ा सऊदी अरब में उसके लिए ऐसी सजाए हैं। जिसे देखकर रूह भी कांप जाए। लेकिन अब सऊदी अरब में ऐतिहासिक फैसला लिया है और दो सख्त सजाओं को समाप्त कर दिया है।
दरअसल सऊदी अरब ने नाबालिग अपराधियों को अब मृत्युदंड ना देने का फैसला किया है। अब यदि कोई नाबालिक अपराध करता है तो उसे मृत्युदंड की जगह 10 साल की सजा दी जाएगी। दूसरी जो सजा सऊदी अरब ने खत्म की गई है, वह है कोड़े मारने की। सऊदी अरब में अपराध के लिए 10 साल तक की सजा और 1000 कोड़े तक मारे जाते थे पर अब इसे भी समाप्त कर दिया गया है।
देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 1990 नए मामले
सऊदी ने भले ही यह तो सख्त सजाओं को समाप्त कर दिया है। लेकिन बड़े अपराधों के लिए अभी भी फांसी की सजा ही दी जाएगी और कोड़े मारने की भी सजा दी जा सकती है। सऊदी अरब में ड्रग स्मगलिंग, लूट, आतंकवाद, रेप आदि के लिए मृत्यु का प्रावधान है। पिछले साल 2019 में लगभग 180 से ज्यादा लोगों को मृत्युदंड दिया गया था।