Coronavirus नामक महामारी को देखते हुए दो राज्यों ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान और पंजाब दोनों लॉकडाउन कर दिया गया है। इस समय पंजाब में कोरोना वायरस के 13 मरीज है व राजस्थान में 23 मरीज, लगातार भारत में बढ़ती संख्य को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन करने का फैसला दिया है। ये लॉकडाउन 31 मार्च तक रहेगा। आगे भी यदि इसी तरह संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती रही तो अन्य राज्यों में भी इसी स्थिति बन सकती है।
राज्य | संक्रमित लोग |
महाराष्ट्र | 63 |
केरल | 52 |
उत्तर प्रदेश | 25 |
तेलंगाना | 21 |
हरियाणा | 20 |
कर्नाटक | 18 |
दिल्ली | 26 |
छत्तीसगढ़ | 1 |
आंध्र प्रदेश | 3 |
मध्य प्रदेश | 4 |
लद्दाख | 13 |
उत्तराखंड | 4 |
हिमाचल प्रदेश | 2 |
ओडिशा | 2 |
पुदुचेरी | 1 |
पंजाब | 13 |
तमिलनाडु | 6 |
चंडीगढ़ | 5 |
जम्म-कश्मीर | 4 |
गुजरात | 13 |
पश्चिम बंगाल | 3 |
राजस्थान | 23 |
मालूम हो कोरोना वायरस भारत के 22 राज्यों तक पहुंच चूका है और इनमे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 333 हो गयी है। इसे देखते हुए ज्यादातर राज्यों में स्कूल,कॉलेज,शॉपिंग मॉल,कंपनियां आदि को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर,हॉस्पिटल,किराना की दुकान आदि खुली रहेंगी। यानि रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों की कोई कमी नहीं होगी।
Kanika Kapoor के साथ पार्टी में मौजूद लोगो की आई कोरोना रिपोर्ट
महाराष्ट्र के 4 शहर लॉकडाउन
देश में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महारष्ट्र में ही है। जिसे देखते हुए मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने चार शहरो को लॉकडाउन करने का फैसला किया था। वर्तमान में महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या 63 है। अगर संक्रमण के नए मामले सामने इसी तरह आते रहे तो हो सकता है पूरा महाराष्ट्र भी लॉकडाउन कर दिया जाये। महाराष्ट्र के बाद दूसा राज्य ही केरला,जहाँ 52 संक्रमित लोग है। भरत इस समय संक्रमण के मामले में दुनिया में 47 वें नम्बर पर है।