इंसानियत फिर हुई शर्मसार, 18 वर्षीय मूक-बधिर लड़की के साथ…

Lakhimpur Kheri Crime News

मामला लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव का है। जहां 3 दिन पहले एक मूक-बधिर 18 वर्षीय लड़की घर से अपने खेत पर काम करने गई थी, तब से वह लापता थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी जिसके बाद से पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही थी।

खेत में मिला शव

देर रात पुलिस को सूचना मिली एक लड़की का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के आला अधिकारियों कहना है कि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लड़की की मौत का सही कारण पता चल पाएगा,

वहीं लड़की के पिता का कहना है कि पिछले 3 दिनों से उनकी बेटी घर से गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। पुलिस के साथ-साथ परिजन भी लगातार अपनी लड़की की तलाश कर रहे थे। आज देर रात सूचना मिली की एक लड़की का शव उनके घर से लगभग कुछ दूर गन्ने के खेत मे पड़ा है।

मोके पर जा कर देखा तो वो शव उनकी लड़की का ही था। शव को देख कर लगता है कहीं दूर से खींच कर शव को लाया गया है। उनके पिता ने लड़की के साथ अनहोनी घटना होने की आशंका जताई है। पुलिस अभी पूरे मामले की जाँच कर रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 + one =