Akshay Kumar उन स्टार्स में हैं। जो एक साल में चार फ़िल्में बनाते हैं। अब उन्होंने एक ही दिन में दो फ़िल्मों की रिलीज़ डेट बदल दी है। उन्होंने पहले साल 2020 के आखिरी में रिलीज़ होने वाली ‘Bachchan Pandey’ की डेट आगे बढ़ाकर 22 जनवरी 2021 कर दी। फिर Akshay Kumar ने अपनी एक दूसरी फ़िल्म ‘Bell Bottom’ की रिलीज़ डेट भी बदल दी। अब यह फ़िल्म 2 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
‘Bell Bottom’ की रिलीज़ डेट बढ़ाने के बारे में Akshay Kumar ने अपनी ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि मेरी दो फ़िल्मों की रिलीज़ डेट की क्लैशिंग को लेकर खूब मीम बन रहे हैं। लेकिन 22 जनवरी 2021 यह डेट नहीं है। ‘Bell Bottom’ अब 2 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होगी।
Box office collection:Street Dancer 3D और Panga मूवी ने तीन दिन में की इतने करोड़ कमाई
आपको बता दे की इससे पहले जब Akshay Kumar की फ़िल्म ‘Bachchan Pandey’ की रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया। वैसे ही लोगों ने मीम बनाना शुरु कर दिया। इससे पहले Akshay Kumar ने कुछ दिनों पहले ही ‘Bell Bottom’ की रिलीज़ डेट भी 22 जनवरी ही बताई थी। ‘Bachchan Pandey’ की डेट आगे बढ़ाते ही दोनों की डेट एक हो गई थी। फैंस पूछने लगे थे कि क्या एक दिन ही Akshay Kumar की दो फ़िल्में रिलीज़ होगी? अब इस पर अक्षय कुमार का जवाब आ ही गया।
I know there are enough memes out there about me clashing with myself one day but 22nd January, 2021 is not that day? #BellBottom will now release on 2nd April, 2021!@ranjit_tiwari @vashubhagnani @honeybhagnani @monishaadvani @nikkhiladvani @EmmayEntertain @poojafilms pic.twitter.com/0Z3f5ZMa3q
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 27, 2020
‘Bachchan Pandey’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह है। Aamir Khan ने ‘Bachchan Pandey’ के मेकर्स से डेट आगे बढ़ाने की अपील की थी। क्योंकि आमिर ख़ान की अगली फ़िल्म ‘Bachchan Pandey’ के साथ इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही थी। हालांकि, डेट बढ़ाने के बाद यह फ़िल्मों का क्लैश बच गया। अब क्रिसमस पर सिर्फ Aamir Khan और Kareena kapoor स्टारर फिल्म‘Lal Singh Chadha’ ही रिलीज होगी।