यूपी: पूर्व सीएम द्वारा वैक्सीन को BJP की बताने पर दोनों उप मुख्यमंत्रीयों ने दिया जवाब

Up former CM Akhilesh Yadav
Up former CM Akhilesh Yadav

आज शनिवार 2 जनवरी से देशभर में टीकाकरण का पूर्व अभ्यास शुरू हो रहा है। इसी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को बीजेपी के वैक्सीन बताते हुए लगाने से मना कर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अभी वैक्सीन नही लगवाउंगा और वह भी बीजेपी लगवाएगी उसका भरोसा करूंगा मैं। अपनी सरकार आएगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं।

दोनों उप मुख्यमंत्रीयों ने निंदा की 

पूर्व सीएम के इस बयान की उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रीयों ने निंदा की। यूपी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। लेकिन यह बड़ा दुखद है और आश्चर्य होता है कि लोग अब वैक्सीन को भी बीजेपी और दूसरे दलों से जोड़ कर देखने लगे हैं। यह गलत और प्रदूषित सोच है।

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी आपने कोरोना वैक्सीन लगाने से मना करके एक तरह से इस देश की सरकार का ही नहीं बल्कि देश के वैज्ञानिक, डॉक्टर का अपमान किया है। जिन्होंने दिन रात मेहनत कर कर इसे बनाया है। जो मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो उसे इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए। मैं उनसे अपेक्षा करूंगा कि इसके लिए वे माफी मांगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 + 7 =