उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने रविवार को बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के कहने पर ही अलग पार्टी बनाई थी। उन्होंने कहा कि “जिन जिन पर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने भरोसा किया, उन्होंने ही धोखा दिया। मैंने नेता जी के आदेश से ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनायीं”।
Shivpal Yadav, Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) chief and brother of Mulayam Singh Yadav: Jin jin par netaji (Mulayam Singh Yadav) ne barosa kiya, unhone hi dhoka diya. Maine Neta ji ke aadesh se hi Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) banayi. pic.twitter.com/LBCeA7zY6b
— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2020
मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव का दर्द बलिया में छलक पड़ा और उन्होंने कहा कि आज मुलायम सिंह अखिलेश यादव के साथ हैं लेकिन वह भी अब पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि मुलायम सिंह कि बात को मान लिया गया होता तो आज हमारे परिवार में विघटन न हुआ होता। सपा की सरकार भी फिर से बन जाती और मुख्यमंत्री भी अखिलेश यादव ही होते। शिवपाल ने आगे कहा कि मुलायम सिंह आज अखिलेश यादव के साथ क्यों हैं यह वो ही बता सकते हैं लेकिन मैंने हमेशा उनका सम्मान किया है और करता रहूँगा।
शिवपाल सिंह यादव पहुँचे मुलायम सिंह इंटर कालेज
शिवपाल यादव से जब कांग्रेस या बीजेपी के साथ जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुत बार भाजपा से तालमेल को लेकर चर्चा हुई लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का गठबंधन करने से इंकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तथा भाजपा का उन्होंने हमेशा विरोध किया है साथ ही कहा कि 2022 में प्रसपा सरकार में रहे इसके लिए उनको जिससे भी सम्मान मिलेगा उसके साथ ताल मेल बनाएंगे। शिवपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और गांधीवादी लोगों को जिन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध किया है, उन सभी लोगों को एकजुट करूंगा।