इस नए साल में आपको बॉलीवुड के बहुत से सितारों के नए नए जोड़े देखने को मिले है। आये दिन बॉलीवुड की सितारें अपनी फिल्मों या अपनी निजी जिंदगी की जुडी ख़बरों के जरिये सुर्ख़ियों में बने रहते है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही जोड़े के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल इस समय बॉलीवुड के गलियारो में फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर को लेकर इस समय सुर्खियो में है।
दोनो एक दूसरे के साथ अक्सर बी-टाउन के गलियो में घूमते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल एक दूसरे के संग रोमांटिक मूड में दिखाई देते हैं। अब हाल ही में दोनो की शादी की ख़बरो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तो वहीं कपल की शादी की ख़बरो पर फरहान अख्तर के पिता और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
DownloadHub 2020 : 720p New Bollywood, Hollywood, and South Hindi Dubbed download
जावेद अख्तर ने अपनी होने वाली बहु के बारे में एक पत्रकार से कहा की “मैंने अभी-अभी आपसे ये अपने सुना है। मैं फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ था। उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन आप सभी को पता है कि बच्चे कुछ बाते छुपाते हैं। वहीं शिवानी के बारे में बोलते हुए, जावेद अख्तर ने कहा,“ मैं उससे कई बार मिल चुका हूं। वह बहुत प्यारी लड़की है।
सूत्रों के मुताबिक तो साल के अंत तक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तूफान’ के बाद, फरहान शिवानी संग शादी रचा सकते हैं। हालांकि शादी की तारीख अबतक तय नहीं हुई है। लेकिन शिवानी और फरहान ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि कपल एक दूसरे को 2 सालो से डेट कर रहा हैं। फैन्स को भी कपल की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।
फरहान की ये दूसरी शादी होगी। फरहान ने इससे पहले अधूना से शादी कर चुके हैं। दोनों ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी की थी। पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी के 17 साल बाद 2017 में एक दूसरे को तलाक देने का फैसला लिया। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए आवाजे उत्तर प्रदेश के साथ बने रहें।
जानिए कौन है शिबानी दांडेकर
शिबानी दांडेकर एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और प्रस्तोता हैं। शिबानी का जन्म एक मराठी परिवार में 27 अगस्त 1981 को पुणे के महाराष्ट्र में हुआ था। शिबानी अपनी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी बहन अनुषा दांडेकर हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री और गायिका है। उन्हकी छोटी बहन का अपेक्षा दांडेकर है। शिबानी को भी संगीत का शौक है बल्कि वह खुद एक गायिका हैं। उनका एक म्यूजिक बैंड भी है।
शिबानी का पूरा बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता। उसके बाद न्यूयॉर्क आकर अमेरिकन टेलेविज़न आकर शो प्रस्तोता के तौर पर काम करने लगीं। उसके बाद इंडिया वापस आ गयीं। यहां आकर उन्होंने अपना प्रोफेशन जारी रखा। शिबानी ने यहां आकर मॉडलिंग की, इसके बाद वह सोनी मैक्स टीवी के शो आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग्स की भी बतौर प्रस्तोता भी नज़र आ चुकी हैं। वह बतौर अभिनेत्री बड़े पर्दे पर फिल्म रॉय में नजर आ चुकी हैं।