यूपी में दिन पर दिन अपराध की सीमा पार हो रही है, आये दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमे से एक मामला यूपी के उन्नाव जिले से सामने आया है। जिसमे एक मजदूर की लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गयी है। और हत्या के बाद मजदूर का शव पडोसी के घर के बाहर पाया गया है।
पूरा मामला –
मिली हुई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात जब सभी लोग अपने घर में चैन की नींद सो रहे थे तब उसी वक़्त एक मजदूर की हत्या कर दी गयी। आपको बता दें की बिहार थाना क्षेत्र के भइयाखेड़ा में रहने वाले निवासी 35 वर्ष के राजन पुत्र सुन्दर की शुक्रवार की रात उसके लिए उसकी आखिरी रात बन गयी। उसे लाठी डंडो से बुरी तरह पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी गयी। फिर बाद में उसका शव पडोसी के घर के बाहर पाया गया। अहमदाबाद में रोलिंग का काम करने वाला मृतक राजन तीन दिन पहले ही अपने गाँव आया था जब उसकी हत्या कर दी गयी।
भाजपा नेता धारा सिंह के हत्याकांड में हुआ नया खुलासा
हत्या के बाद गाँव वालों में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या हो जाने की चर्चा धुंए की तरह फैली हुई है। और बात करें उसके पडोसी की तो वह घटना के बाद से ही फरार है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तब सम्बंधित थाने की पुलिस ने वहां घटना का जायजा लिया और जांच में जुट गयी।