केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने आज एलान करते हुए पार्टी का विस्तार करने के लिए पवन गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के 25 लाख सदस्य हैं और अब हमारा 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। रामदास अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।
रामदास अठावले ने कानपुर के आशीष पांडे को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के श्रम मजदूर संगठन का राष्ट्रीय चेयरमैन घोषित किया है। एनआरसी बिल (NRC) को लेकर उन्होंने कहा कि देश में एनआरसी बिल पर जो लोग आपत्ति जाता रहे हैं उनसे बता दूँ कि यह क़ानून मुसलमानों का विरोधी नहीं है। जिस तरह सरकार ने कश्मीर से धरा 370 हटाकर देश के हित में काम किया था उसी तरह यह भी देश के लोगों के लिए बेहतरीन है।
प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि शिवसेना और भाजपा दोनों ही पार्टियों को मेरी तरफ से सुझाव था दोनों लोग मिलकर सरकार बनाएं लेकिन दोनों ने मेरी बात नहीं मानी और अब इस सरकार का क्या होगा वह तो समय ही बताएगा। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक रूप से महाराष्ट्र में जल्द ही भूकंप आने की संभावना नज़र आ रही है क्योंकि राहुल गांधी सावरकर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। रामदास अठावले ने साथ ही कहा कि हम एनसीपी का सहयोग लेकर भी शिवसेना और भाजपा के साथ महाराष्ट्र में सरकार का गठन कर सकते हैं।