रिलायंस फाउंडेशन के अध्यक्ष और संस्थापक मुकेश अंबानी के व्यापारिक टाइकून की पत्नी नीता अम्बानी अब देश की पहली अमेरिकी ट्रस्टी बन गयी हैं यानि नीता अंबानी को 150 साल पुराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में ट्रस्टी चुना गया है। ऐसा सम्मान पाने वाली पहली वह भारतीय महिला हैं जिनको ये सम्मान मिला है। जिससे की वह अब भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करके उसको प्रोत्साहित करेंगी।
Perfect selection for such a great cause. Congratulations mrs.#NitaAmbani for named to the board of the largest #US #art #museum after years of supporting #exhibitions at the #NewYork City institution. pic.twitter.com/FVBkol9oX5
— Rj Rex (@RJ_REXX) November 13, 2019
क्या है मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट –
मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अमेरिका का बहुत पुराना म्यूजियम है जो की 150 साल पुराना है और यह म्यूजियम अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में स्थित है। जिसमे पांच हजार साल से भी पुरानी कलाकृतियों को संरक्षित करके रखा गया है।आपको बता दें की यहाँ पर पूरे विश्व से लाखों लोग यहाँ पर राखी कलाकृतियों को देखने आते हैं।
क्या कहा नीता अम्बानी ने –
मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित एक खास कार्यक्रम में नीता अंबानी को सम्मान मिलने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा की अमेरिका की म्यूजियम मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने भारतीय कलाओं के प्रदर्शन को काफी अच्छे से देखा और उसमे दिलचस्पी ली है। मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के विश्व के इस मंच पर भारतीय कला का जो समर्थन था उससे मै प्रभावित हुई हूँ और यह हमारी प्रतिबद्धताओं से मेल भी खाता है। जिसके चलते यह सम्मान मेरे लिए काफी उपयोगी है जिससे मुझे भारत की प्राचीन विरासात के चलते मेरे प्रयासों को दोगुना करने में मदद करेगा।
परिषदीय स्कूलों के टीचर अब कहीं भी करवा सकते हैं तबादला
2017 में मिला था नीता अम्बानी को ये भी पुरस्कार –
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती अंबानी को भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिल चूका है । यह पुरस्कार उन्हें 2017 में रिलायंस फाउंडेशन के काम के लिए मिला था। इसके अतिरिक्त नीता अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य भी हैं और इस भूमिका को निभाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं।