Highest paid TV actresses: यह हैं टीवी की सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियां

Highest paid TV actress in 2020
Highest paid TV actress in 2020

Highest paid TV actresses: इंडियन टेलीविज़न शोज को दर्शको के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन माना जाता हैं| आजकल, कई टीवी सीरियल हिंदी फिल्म तक को टक्कर दे रहे हैं और हाँ कई टीवी अभिनेत्रियों को अपने शो की अपार लोकप्रियता के कारण पुरे विश्व में पहचान मिली हैं| जिस प्रकार टीवी शोज में कई एक्ट्रेस ने अपने किरदार से शो को इतना पॉपुलर बनाया हैं, क्या आप जानते हैं वह अपने काम से कितना कमाती हैं|

जी हां, हम बात कर रहे हैं यहाँ, 2020 की कुछ उन टॉप अभिनेत्रियों की जिनको शो के एक एपिसोड के लिए अच्छी खासी फीस दी जाती हैं| टीवी जगत में सबसे ज्यादा कमाने वाली यह अभिनेत्रियां शायद कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर दे सकती हैं| आइये आपको बताते हैं टॉप Highest paid TV actresses के बारे में:

Highest paid TV actresses

Hina Khan

हिना खान इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। फेमस एक्ट्रेस को स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में कोमोलिका के किरदारों के लिए जाना जाता है। टीवी के अलावा, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने 2017 में सलमान खान के रियलिटी टीवी शो, ‘Bigg Boss 11’ में भाग लिया था और फर्स्ट रनर अप रही थी| इसके अलावा हिना ‘Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 8’ का हिस्सा बनी थी|

हिना खान को आखिरी बार टीवी सीरियल ‘Kasautii Zindagi Kay’ में देखा गया था, जो कि अब तक के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीआरपी शो में से एक था। खबरों के मुताबिक, हिना खान एक एपिसोड का 1.5 से 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं| साक्षी तंवर के अलावा हिना खान Highest paid TV actresses लिस्ट में टॉप पर आती हैं|

Hina Khan

Sakshi Tanwar

साक्षी तंवर सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह टीवी शो ‘Kahaani Ghar Ghar Kii’ और ‘Bade Achhe Lagte Hain’ में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं| साक्षी ने इंडियन टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू 1998 में ‘Albela Sur Mela’ से किया था, लेकिन उन्हें ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती अग्रवाल की भूमिका से असली फेम मिला| दिसंबर 2012 में एक्ट्रेस Amitabh Bachchan के रियलिटी शो ‘Kaun Banega Crorepati’ में नज़र आई|

टीवी शो के अलावा, साक्षी Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म ‘Dangal’ में दिखाई दीं, जिसमे उन्होंने पहलवान महावीर सिंह फोगट (आमिर खान) की पत्नी दया कौर की भूमिका निभाई, जो अपनी बेटियों को सामाजिक बाधाओं के खिलाफ विश्व स्तरीय पहलवान बनने के लिए तैयार करती हैं|

साक्षी एकमात्र टीवी अभिनेत्री हैं जो हमेशा टीवी इंडस्ट्री की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रही हैं| साक्षी ने कई रियलिटी शो जैसे ‘Crime Patrol’, ‘Code Red’ और ‘Tyohaar Ki Thaali’ को होस्ट किया हैं| अभिनेत्री एक एपिसोड का लगभग 1. 25 से 1.50 लाख तक चार्ज करती हैं|

Sakshi Tanwar

Manoj Bajpai अपनी अगली फिल्म में नज़र आएँगे इन सितारों के साथ

Jennifer Winget

इसमें कोई शक नहीं कि जेनिफर विंगेट सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली हिंदी टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सीरियल ‘Saraswatichandra’ में कुमुद देसाई, ‘Beyhadh’ में माया और ‘Bepannah’ में जोया सिद्दीकी के लिए बहुत पॉपुलर हुई हैं| आखिरी में वह ‘Beyhadh 2’ में माया जय सिंह के किरदार में नज़र आई थी|

जेनिफर विंगेट ने अपना एक्टिंग डेब्यू सीरियल ‘Raja Ko Rani Se Pyar Ho Gaya’ में एक चाइल्ड एक्टर के रूप में किया था, जब वह सिर्फ 12 साल की थी| बाद में जब वह बड़ी हुई तब उन्हें इंडियन टीवी शोज में काम मिला| खबरों के मुताबिक, पहले अभिनेत्री एक एपिसोड का रु 80.000 से 85,000 तक चार्ज करती थी, लेकिन अब उनकी फीस बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति एपिसोड कर दी गई है।

Jennifer Winget

Nia Sharma

निया शर्मा निस्संदेह हाल के समय की सबसे लोकप्रिय हिंदी टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई भारतीय टीवी शो में काम किया है, 2010 में स्टार प्लस का शो ‘Kaali – Ek Agnipariksha’ में अनु का किरदार निभा कर निया ने अपना टेलीविज़न डेब्यू किया, जिसके बाद वह ‘Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai’ में मानवी, ज़ी टीवी के ‘Jamai Raja’ में रोशनी और सीरियल ‘Ishq Mein Marjawan’ में आरोही कश्यप बनकर लोकप्रिय हुई|

टीवी शो के अलावा, Nia Sharma 2017 में ‘Fear Factor: Khatron Ke Khiladi’ और थ्रिलर वेब सीरीज ‘Twisted’ का भी हिस्सा रही हैं। बता दे निया शर्मा टीवी जगत में सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से हैं, वह ब्रिटिश-आधारित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा प्रकाशित Top 50 Sexiest Asian Women 2017 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहीं। खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस सिंगल एपिसोड को शूट करने के लिए 75 से 80 हज़ार तक की फीस चार्ज करती हैं|

Nia Sharma

Ankita Lokhande

35 वर्षीय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जिन्होंने ज़ी टीवी के शो ‘Pavitra Rishta’ में अर्चना देशमुख का किरदार निभा कर प्रसिद्धि हासिल की, यह उनकी पहली पुरस्कार विजेता भूमिका थी जिससे वह लोकप्रिय हुई| 2011 में अभिनेत्री डांस रियलिटी शो ‘Jhalak Dikhhla Jaa’ के सीजन 4 और 2013 में सोनी के रियलिटी ‘Comedy Circus’ का हिस्सा बनी|

टीवी शोज के अलावा अंकिता लोखंडे अब फिल्मो की दुनिया में कदम रख चुकी हैं| 2019 में रिलीज़ हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘Manikarnika: The Queen of Jhansi’ में अंकिता ने Jhalkaribai की भूमिका निभाई| दोबारा अंकिता ने हाल ही में रिलीज़ हुई Baaghi 3 में श्रद्धा कपूर की बड़ी बहन का रोल निभाया| बता दे जब तक अंकिता लोखंडे ने फिल्मो में प्रवेश नहीं किया था, तब तक वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टेलीविज़न अभिनेत्रियों में से एक थीं| वह लगभग एक एपिसोड का 1 लाख रूपए चार्ज करती थी|

Ankita Lokhande

Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने Doordarshan के लिए टीवी इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग की शुरुवात की| उन्होंने ज़ी टीवी के सीरियल ‘Banoo Main Teri Dulhann’ में विद्या एक अनाथ और एक अनपढ़ लड़की, दिव्या की एक आधुनिक और साक्षर लड़की की दोहरी भूमिकाएं निभाकर बेहद प्रसिद्धि हासिल की|

अपनी कमाल की एक्टिंग के कारण, दिव्यांका ने ड्रामा केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए इंडियन टेलीविज़न अकादमी पुरस्कार और फ्रेश न्यू फेस के लिए इंडियन टेली अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते। हाल में अभिनेत्री स्टार प्लस के ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ इशिता भल्ला का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस ने कई अवार्ड शोज होस्ट किए और वह डांस रियलिटी शो Nach Baliye 8 का भी हिस्सा रही हैं। दिव्यांका 80 हज़ार से 85,000 प्रति एपिसोड फीस चार्ज करती हैं, और मैक्सिमम उनकी फीस 1.5 लाख पर एपिसोड तक जाती हैं|

Divyanka Tripathi

Asha Negi

आशा नेगी सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली हिंदी टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने शो ‘Pavitra Rishta’ में पूरवी देशमुख, ‘Ek Mutthi Aasmaan’ में कल्पना और ‘Kuch Toh Hai Tere Mere Darmiyaan’ में कोयल बनकर अपने किरदारों से प्रसिद्धि और पहचान अर्जित की| आशा ने 2014 में उनके साथी रह चुके रिथविक धनजानी के साथ डांस रियलिटी शो ‘Nach Baliye 6’ में भी भाग लिया|

अपने कॉलेज के दिनों में मिस उत्तराखंड 2009 का खिताब जीतने के बाद नेगी ने 2009 में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। बाद में उन्होंने 2010 में अपने पहले टीवी शो के लिए स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘Sapnon Se Bhare Naina’ में मधुरा की भूमिका निभाई। जिसके बाद वह बालाजी टेलीफिल्म्स की सीरीज ‘Bade Achhe Lagte Hain’ में दिखाई दी, जहाँ उन्होंने अपेक्षा मल्होत्रा का नेगेटिव रोल निभाया था| रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा को प्रति एपिसोड का 75 हज़ार से लेकर हाईएस्ट 1.25 लाख तक का अमाउंट पे किया जाता हैं|

Asha Negi

Surbhi Jyoti

सुरभि ज्योति हिंदी टीवी इंडस्ट्री की सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुरभि ज़ी टीवी शो ‘Qubool Hai’ में ज़ोया और ‘Naagin 3’ में नागरानी बेला के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात क्षेत्रीय थिएटर और फिल्मों से की।

सुरभि ज्योति ने हिंदी टीवी शो में काम करने के अलावा पंजाबी फिल्मों ‘Ik Kudi Punjab Di’, ‘Raula Pai Gaya’ और ‘Munde Patiala De’ में काम किया है। खबरों के अनुसार सीरियल नागिन 3 के बाद, सुरभि काफी प्रसिद्ध अभिनेत्री बन गई हैं और ज़ाहिर तौर पर वह प्रति एपिसोड 70,000 से रु .75,000 तक का अमाउंट चार्ज करती हैं| बता दे सुरभि ज्योति Reliance Jewels की ब्रांड एंबेसडर भी हैं|

Surbhi Jyoti

यह कुछ इंडियन टेलीविज़न की Highest paid TV actresses हैं, जो एक एपिसोड पर इतना कमाती हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे शेयर ज़रूर करे|

Nia Sharma पहुंची गुजरात लोगो ने किया इस तरह से स्वागत

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here