जानिए Samsung Galaxy F41 क्यों हैं बेस्ट user के लिए

Samsung galaxy f41 features
Samsung galaxy f41 features

सैमसंग ने अपना Samsung Galaxy F41 smartphone 8 अक्टूबर को लांच कर दिया हैं और आजकल की युवा जनरेशन को देखते हुए सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट F-सीरीज को मार्किट में फेस्टिव सीजन से तुरंत पहले उतारा हैं| बता दे 16 अक्टूबर से शुरू हुई फ्लिपकार्ट की Big Billion Day Sale में डिवाइस की बिक्री भी शुरू हो चुकी हैं| फोन वैसे तो 16,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया हैं लेकिन ऑफर के तहत आपको Galaxy F41 13,999 रुपए में मिलेगा।

कम बजट में फ़ोन काफी अच्छे फीचर्स लेकर आया हैं, सैमसंग की यह डिवाइस सीधे Redmi, Poco, Realme और Samsung की ही M सीरीज को टक्कर देती है। 15,000 रुपए से कम की कीमत का यह फ़ोन आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता हैं| आईये हम बताते हैं आपको इसकी डिटेल जानकारी जिससे आपके लिए फ़ोन को समझना आसान हो सकता हैं|

Samsung F41 Price

Samsung Galaxy F41 अलग अलग कलर्स में उपलब्ध हैं और इसकी कीमत भारत में 16,499 रूपए हैं जिसकी 128 GB RAM हैं और 64 GB डिवाइस की कीमत 15,499 रूपए हैं| बाकि अभी फेस्टिवल में यह आपको ऑफर में सिर्फ 13,999 रुपए में ही मिल जाएगा| जो कि फ्लिपकार्ट और सभी लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध हैं|

Samsung Galaxy F41 Design

Galaxy F41 की डिज़ाइन आपको काफी हद्द तक Galaxy M31 जैसी ही लगेगी| रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यह पीछे से लगभग Galaxy M31s जैसा ही नज़र आता है। इसका glossy polycarbonate back panel देखने में अच्छा लगेगा लेकिन इसका rectangular camera module, oval-shaped fingerprint sensor और tapered edges आपको Galaxy M30 सीरीज याद दिलाएंगी| Galaxy F41 काफी मजबूत और इस्तेमाल में अच्छा साबित हो सकता हैं|

Samsung F41 Display

F41 में 6.4 इंच का डिस्प्ले हैं जिसका रेसोलुशन 1080 x 2340 पिक्‍सल, 19.5:9 रेशियो (~403 ppi डेंसिटी) हैं| इसमें स्‍क्रीन टाइप Super AMOLED है| Samsung F41 में आपको FHD+AMOLED डिस्प्ले मिलेंगी और इस डिस्प्ले पैनल की क्वालिटी भी अच्छी हैं, आपको एक दम क्रिस्प डिस्प्ले मिलती है। 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ आप डिस्प्ले पर आउटडोर में भी टेक्स्ट पढ़ सकते है। Samsung ने display protection के लिए Gorilla glass 3 का प्रोटेक्शन भी दिया हैं|

F41 camera

Galaxy F41 में रियर कैमरा 64MP + 8MP ultrawide + 5MP portrait, 4K video के साथ दिया गया हैं और front camera 32MP, 4K विडियो रिकॉर्डिंग के साथ हैं, जो गैलेक्सी M31 के समान हैं| डिफ़ॉल्ट रूप से, प्राथमिक कैमरा चार पिक्सेल को जोड़ता हैं और 16MP की इमेज देता हैं लेकिन यहाँ आपके पास पूरा 64MP के साथ शूट करने का अच्छा विकल्प हैं| गैलेक्सी F41 में आपको UHD video recording, super slo-mo, hyper-lapse के ऑप्शन भी मिलेंगे| इसमें सुपर स्टेडी है जो ज्यादा स्टेबल वीडियो के लिए ultra-wide camera से फुटेज लेता हैं|

Galaxy F41 Battery and storage

सैमसंग ने Galaxy F41 में 6,000mAh की बैटरी के साथ 15W का charger दिया हैं| जो आपको एक बार फोन फुल चार्ज होने पर एक से ज्यादा दिन का बैकअप आसानी से देता है। 6,000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद डिवाइस ज्यादा भारी नहीं लगेगा लेकिन बड़ी बैटरी को देखते हुए 15W की फ़ास्ट चार्जिंग थोडा एक कमी सी लग सकती हैं क्यूंकि फ़ोन फोन लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज होगा जो लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से ज्यादा हैं|

स्मार्टफोन में आपको Octa core (4×2.3 GHz contract-A73 & 4×1.7 GHz contract-A53) के साथ Mali-G72 MP3 GPU, 6GB LPDDR4x RAM दिया गया हैं| इसकी मेमोरी स्टोरेज 64 GB हैं जिसे 512 GB तक बढ़ाया जा सकता हैं|

Samsung Galaxy F41 Colors

Samsung Galaxy F41 आपको मार्किट में Fusion Black, Fusion Green और Fusion Blue जैसे बेहतरीन कलर्स में मिल जाएगा| Fusion Black कलर इसके ग्रेडिएंट बैक डिवाइस के लुक्स को और बेहतर बनाती है। सैमसंग गैलेक्सी F41 एक डुअल-सिम (GSM और GSM) स्मार्टफोन है| इसका weighs 191.00 gram हैं|

लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 10, Note 10+, जानें खास बातें

सैमसंग F41 की बॉक्स ओपनिंग

Galaxy F41 के फ़ोन पर आपको कोई भी प्री-इन्सटाल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं मिलेगा, इसके बॉक्स को खोलने पर आपको 15W adaptive fast charger, USB Type-A to Type C cable, SIM ejector PIN और documentation मिलेगा|

सैमसंग F41 की खूबियाँ और कमियाँ

Samsung Galaxy F41 में आपको एक आकर्षक AMOLED डिस्प्ले मिलेंगी, लम्बा बैटरी बैकअप मिलेगा, फ़ास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर, HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट और एक बेहतरीन डिज़ाइन डिवाइस मिलेंगी| कमी की बात करे तो यह डिवाइस थोड़ा एवरेज गेमिंग हैं और फ़ास्ट चार्जिंग के मामले में मात खा जाएगा|

क्यों Galaxy F41 आपको खरीदना चाहिए?

Samsung ने इसमें Audio jack, dedicated card slot, and USB Type-C port जैसे बेसिक फीचर्स भी दिए हैं| फोन की बॉडी पर दबाव डालने पर भी किसी तरह के क्रैक नज़र नहीं आते है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy F41 बड़ी बैटरी के बाजवूद इस्तेमाल में आरामदायक और लिमिटेड प्राइस के साथ एक बेहतरीन डिजाईन वाली डिवाइसों में से एक साबित हो सकता हैं|

सैमसंग कंपनी ने अपने टेस्ट एंड ट्राइड फार्मूला के साथ Galaxy F41 सीरीज को इंडिया में लांच किया है| इससे पहले सैमसंग का Galaxy M30 फ़ोन काफी लोकप्रिय साबित हुआ था| परफॉरमेंस हार्डवेयर के हिसाब से इसे परफेक्ट नहीं कहा जा सकता हैं लेकिन मीडियम यूजर के लिए यह डिवाइस अच्छा साबित हो सकता हैं| प्राइस रेट के हिसाब से कैमरा परफॉरमेंस ठीक हैं|

OnePlus 8T vs OnePlus 8 vs OnePlus 8 Pro: किस मोबाइल को खरीदे?

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two − two =