महिला के साथ दरोगा ने की अभद्रता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस का एक बार फिर से अशिष्ट चेहरा सामने आया है। दरोगा ने एक महिला के साथ बदसलूकी करी है। जिसका वीडियो भी बनाया गया। अभी यह वीडियो गाजियाबाद में बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल करवा चौथ के पावन अवसर पर सभी महिलाएं मेहंदी लगवाने को शुभ मानती हैं। इस एवज़ में महिला मेंहदी लगवाने गाजियाबाद एक मार्केट में मेंहदी लगवाने गयी थी। 

उन्नाव रेप केस का खुलासा, कुलदीप सेंगर को न्यायिक हिरासत में भेजा

महिला पुलिसकर्मी नहीं थी मौजूद

महिला अपने पति के साथ कल गाजियाबाद के प्रसिद्ध मार्केट तुराबनगर में मेहंदी लगवाने आई थी। परन्तु उसी समय पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिशकर्मियों ने दुकान बंद करवाई और इसको लेकर वहां विवाद हो गया। उन्होंने एक महिला के पति को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया तो महिला ने रोकने की कोशिश की। तब दरोगा ने महिला के साथ बदसलूकी की। और वहां इस दौरान कोई भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।

About Author