यूपी अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने ऑक्सीजन को लेकर दी यह जानकारी

up oxygen
Lucknow

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ऑक्सीजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जितनी ऑक्सीजन की सप्लाई कल हुई है उतनी पहले कभी नहीं हुई।

आगे उन्होंने कहा प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश में होम कंट्रोल में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। यह पूरे 24 घंटे के लिए है। इस कंट्रोल रूम से प्रत्येक जिले को ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।

भारत सरकार से हमें कल 5 नए बड़े टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। लगभग 70 मीट्रिक टन के ये टैंकर बंगाल में एयर फोर्स बेस पर लैंड करा दिए गए हैं।

Akshay Kumar ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मदद करने का लिया फैसला तो UK के भी 2 डॉक्टर ने..

प्रदेश में कल रिकॉर्ड ऑक्सीजन की सप्लाई हुई है। कल जितने ऑक्सीजन की सप्लाई हुई उतनी पहले कभी नहीं हुई है। 321 मीट्रिक टन की सप्लाई FSDA के माध्यम से सीधे अस्पतालों और रिफिल करने वालों को हुई है। हम लोगों ने लगभग 600 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 − two =