प्यार में करता है हजारों किलोमीटर की दूरी तय

swan love story
image source - google

आपने बहुत सारी लव स्टोरी पढ़ी और सुनी होंगी जैसे हीर-राँझा, लैला-मजनू , रोमियो और जूलिएट इन लव स्टोरी पर मूवीज भी बहुत बनी हैं। लेकिन आज वक्त बदल चुका है, जहां लोगों को सोशल मीडिया पर प्यार हो जाता है और सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे भी कर जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही इस वादे को निभा पाते हैं।

आज मैं आप को एक ऐसी रियल लव स्टोरी बताने जा रहा हूँ, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगें। यह स्टोरी है एक सारस जोड़े की जिसे टोटल-क्रोएशिया न्यूज़ पोर्टल ने छापा है। क्लेपट्टन और मैलेना की कहानी 15 साल पहले क्रोएशिया के एक छोटे से गांव ब्रोड्स्की वरोच में एक छत पर शुरू हुई थी और वे तब से एक साथ हैं। क्लेप्टन हर साल अगस्त के अंत में दक्षिण की ओर पलायन करता है और मैलेना उसके साथ नहीं उड़ती वह उसी छत पर क्लेप्टन का इन्तजार करती है।  मैलेना उड़ नहीं सकती क्योंकि 22 साल पहले एक शिकारी ने उसका पंख तोड़ दिया था। मार्च के आसपास प्रत्येक वसंत क्लेपट्टन, लगभग 13 000 किमी की दूरी तय करके मैलेना से मिलता है। मैलेना उसी छत पर क्लेपट्टन का इन्तजार करती है। 13 000 किमी यात्रा भी क्लीपेटन को अपने प्यार से मिलने से नहीं रोक पाती।

इस खिलाडी के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते कोहली, जाने कौन है वह खिलाडी

हजारो लोग देखने आते

हर साल लोग ब्रोडस्की वरोच के छोटे से गाँव में सिर्फ यह देखने के लिए इकठ्ठा होते है कि क्या क्लेपट्टन अपने जीवन साथी से मिलने वापस आएगा। कोई भी उनकी निष्ठा पर सवाल नहीं उठा सकता। लेकिन हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक रहता है कि क्या वह अभी तक दक्षिण अफ्रीका से हॉर्न ऑफ अफ्रीका, सोमालिया, सिनाई और इराकी रेगिस्तान से एक और खतरनाक यात्रा करके तमाम मुश्किलों से बचकर  किस तरह क्रोएशिया वापस आता है। क्लेपट्टन कैसे पिछले 15 वर्षों से हमेशा अपना घर खोजने में कामयाब रहा है। यह साबित करते हुए कि सच्चा प्यार वास्तव में लौटता है।

About Author