कृषि बिल को लागु हुए काफी समय हो चुका है। लेकिन अभी भी इसका विरोध जारी है। जहां सरकार का कहना है कि इसे वापस नहीं लिया जा सकता है वहीं किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
आज होनी है अहम बैठक
कृषि बिल के विरोध में किसानों का हो रहा प्रदर्शन आज एक नया मोड़ ले सकता है। क्योंकि सिंधु बॉर्डर पर किसान नेताओं की बैठक होगी। जिसमें तय होगा कि सिंधु बॉर्डर पर ही प्रदर्शन होगा या प्रशासन की ओर से दिए गए मैदान में होगा।
कृषि कानूनों के विरोध में टिकरी बॉर्डर पर जमा प्रदर्शनकारी किसान। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। #FarmersProtest pic.twitter.com/BHUqL7HWJ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020
वहीं किसानों के प्रदर्शन के चलते सड़कों पर भारी जाम लग रहा है जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और बुराड़ी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी वजह से कयी रास्ते जाम है।
क्या कहा सरकार ने
नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के हित के लिए समर्पित है, समर्पित थी, समर्पित रहेगी। अगर किसानों को कुछ भी भ्रम है तो सरकार के दरवाजें बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं, हमने कांग्रेस की तरह नो एंट्री बोर्ड नहीं लगाया है।