संभल : मेहनत मजदूरी कर घर लौट रही महिला से दो दिन तक घटती रही ये घटना

woman returning home after working hard
Sambhal

संभल :। यूपी मे दिन प्रतिदिन रेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है,जिसके चलते ताज़ा मामला जिले का है जहां दादरी से मेहनत मजदूरी कर घर लौट रही एक महिला से दरिंदे ने एक मकान में रखकर दो दिन तक रेप किया। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला :-

पूरा मामला जनपद संभल के धनारी थाना क्षेत्र की मजदूर महिला से रेप की वारदात उस समय हुई जब वह 5 अक्तूबर को अपने गांव जाने को दादरी से बस से बैठ कर आ रही थी। पुलिस के अनुसार महिला एक होटल पर उतरी जहां लहरा नगला श्याम गांव का मनवीर नामक व्यक्ति मिला जो उसे घर छोड़ने को कह कर महिला को बाइक पर बैठाया और धनारी थाना इलाके में एक मकान में बंधक बना कर दो दिन तक उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बाहर रह रहे अपने पति को अपने साथ हुई ज्यादती बताई। पति के आने के बाद तहरीर देकर पीड़िता ने धनारी थाना में केस दर्ज कराया है,फिलहाल पुलिस ने रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट:-सतीश सिंह…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 5 =