संभल : बंदरों ने मचाया खौफ, चन्दौसी में 20 दिन में 124 लोग बंदरो के हमलों से हुए जख्मी

Monkeys create panic, 124 people injured
Sambhal

संभल :। जिले में इन दिनों लोग उपद्रवी बंदरो की दहशत से खौफ जदा है, बंदरो के झुंडो के खौफ से बच्चो और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। हालात यह है की सिर्फ चंदौसी में ही बंदर 20 दिन में 124 लोगो पर हमला कर जख्मी कर चुके है। बंदरो के अचानक हमले और काटने से गंभीर रूप से घायल कई बच्चे और महिलाए अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहें हैं।

नगरपालिका परिषद के अधिकारी बंदरो को पकड़ने के लिए वन बिभाग से अनुमति न मिलने की सफाई पेश कर रहे है। हालात यह है की से बंदरो के झुंडो को इलाके से खदेड़ने के लिए लंगूरो की मदद ली जा रही है, कमोवेश पूरे जनपद में यही हालात है।

बच्चो ,बुजुर्गो और महिलाओ पर हमला

पूरा मामला जनपद संभल के चंदौसी में नगरपालिका परिषद केअधिकारीयो की लापरबाही से इलाके के लोग उपद्रवी बंदरो के खौफ से दहशत में है। बंदरो के झुण्ड अक्सर सड़क पर गुजरने बाले राहगीरों और आबादी बाले इलाको में बच्चो ,बुजुर्गो और महिलाओ पर हमला कर जख्मी कर देते है।

जनपद की चंदौसी तहसील में सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर नीरज ने जानकारी देते हुए बताया की चंदौसी में 21 अगस्त से 12 सितम्वर के बीच ही बंदर ने 124 लोगो को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर चुके है। इन सभी 124 लोगो का सामुदायिक अस्पताल में इलाज किया गया है। बंदरो के हमले से घायल लोगो में कई महिलाओ और बच्चो की हालत अभी भी गंभीर है जो की प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है।

शहर में बढ़ रही बंदरो की तादाद और बंदरो के खौफ निजात दिलाने के लिए इलाके के लोग नगर पालिका परिषद के अफसरों से गुहार लगा चुके है लेकिन पालिका के अफसर बन विभाग से बंदर पकड़ने की परमीशन न मिलने बात कहकर जिम्मेदारी बच रहे है। उपद्रवी बंदरो के खौफ से इलाके में हालात यह है की बंदरो को खदेड़ ने के लिए लंगूर बालो की मदद ली जा रही है , इलाके में लंगूर बाले लंगूरो की मदद से बंदरो के झुंडो को खदेड़ ते की कोशिश कर रहे है।

रिपोर्ट:-सतीश सिंह…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =