सिद्धार्थनगर: सपा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Siddharthnagar news
Siddharthnagar news

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में आज शोहरत गढ़ कस्बे में आज सपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे। इस मौके पर काफी संख्या में सपा नेता मौजूद थे। साथ सभी लोगों को अभी से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने आह्वान किया गया। पुनः एक बार फिर सपा सरकार बनाने के जन जन तक जाने की बात की गई। इसके साथ ही माता प्रसाद पांडेय ने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने योगी सरकार निशाना साधा

 

Siddharthnagar news
Siddharthnagar news

मीडिया से बात करते हुवे माता प्रसाद प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी सरकार बताया और कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा एनकाउंटर ब्राह्मण, यादव, और मुसलमानों का हुआ है। इस बार भाजपा से ब्राह्मण पूरी तरह से नाराज है। उन्होंने ने कहा कि ब्राह्मण का सबसे ज्यादा सम्मान समाजवादी पार्टी करती है। सारी पार्टियों ने भगवान परशुराम के जन्म दिवस और अवकाश घोषित कर रखा था। लेकिन भाजपा सरकार ने इस छुट्टी को निरस्त करके अपना ब्राह्मण विरोधी चेहरा को सामने आ गया है। इस बार ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आने वाला है।

 

रिपोर्ट- कृपा शंकर भट्ट

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − 17 =