मुख्यमंत्री ने 300 करोड़ से विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Source - Google

सिद्धार्थनगर नगर के डुमरिया गंज के राजकीय कन्या इंटर कालेज प्रांगण मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री ने जिले को 524.07 करोड की लागत से 300 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रो का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन मे पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की 2017 से पहले बिजली नही आती थी राशन भी गरीबो को नही मिल रहा था गरीबों का राशन 2017 से पहले चंद परिवार के लोग खा रहे थे। हमारी सरकार में गरीबो को राशन व सभी को बिजली सही ढंग से मिल रहा है। साढ़े चार सालो में हमारी सरकार में एक भी दंगे नही हुए।

पूर्व की सरकारों में छोटी सी घटनाओं में दंगे हो जाते थे। गुंडों माफियों को इस सरकार ने जड़ से उखाड़ फेखा है। हमारी सरकार में हर वर्ग के लोगो का विकास हुआ है, बलिकाओं की शिक्षा के लिए सुकन्या योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा रहा है। गरीब परिवार का फ्री में इलाज हो रहा है। 2017 के बाद न तो किसी किसान की भूख से मौत हुई और न ही किसी किसान ने आत्महत्या की।

योगी राज में औद्योगिक विकास विभाग ने हासिल की उपलब्धियां

काला नमक, चावल की हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करने की शुरूआत की है। आज काला नमक, चावल की खूशबू केवल सिद्धार्थ नगर ही नही देश और दुनिया में पहुंच रही है। सिद्धार्थ नगर एक ऐसा अकेला जनपद है जहा पांच नगर पंचायत का निर्माण किया गया है। डुमरियागंज मे प्रेस कार्यलय बनने पर मीडिया और विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 − four =