संभल: राष्ट्रीय पक्षी मोर की निर्मम हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

sambhal crime news
sambhal crime news

संभल। यूपी के sambhal जिले के कुड़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय पक्षी की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो किशोरों को राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 जाने क्या है पूरा मामला

sambhal crime news
sambhal crime news

मामला जनपद संभल के कुड़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के राजथल गावँ का है,जहां पर कन्हैया नगला गावँ के दो किशोरों आरिफ तथा अरबाज ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर लिया। खेत में बंदरों से रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने दोनों को मोर का शिकार करते हुए देख लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार का मामला दर्ज कर लिया और जेल भेज दिया।

क्या धरायें लग सकती हैं राष्ट्रीय पक्षी की हत्या पर 

मोर को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची के तहत संरक्षित दर्जा प्राप्त है। पक्षी को मारने पर धारा 51 (1-ए) के तहत सात साल तक का कारावास और आर्थिक दंड और आर्थिक दंड का प्रावधान है।

रिपोर्ट- सतीश सिंह

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + one =