कार हादसे में बाल-बाल बचे पति पत्नी

उत्तर प्रदेश कासगंज के सिढ़पुरा थाना में श्यामपुर मोड़ के पास एटा कासगंज काली नदी बॉर्डर पर आज सुबह एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बता दे की कासगंज काली नदी बॉर्डर पर आज सुबह एक कार पलटी गई। मारूति कार पुलिया तोड़ कार खाई में गिरी गई। हादसे के दौरान कार के अंदर पति -पत्नी बैठे थे। जो की इस हादसे के बाद बाल-बाल बच गए। खाई में कार गिरने के बाद दोनों पति -पत्नी को सही सलामत कर से बहार निकला गया।

जानकारी मुताबिक पता चला है की वे दोनों पति पत्नी भईया दूज का त्योहार मनाने के लिए ससुराल जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया जा टकराई और पुलिया तोड़ कार खाई में गिरी गई। उनको राहगीरों की मदद से शकुशल कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल दोनों में से किसी के भी घायल होनी की खबर नहीं मिली है। दोनों पति पत्नी सुरक्षित है।

About Author