JEE और NEET परीक्षा को स्थगित कराने के लिए विपक्ष पूरा जोर लगा रहा है। बीते शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन के पास प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया और आज एक बार फिर राज भवन के पास समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया।
Lucknow: Police baton charge members of student's wing of Samajwadi Party, protesting against Centre's decision to conduct JEE-NEET 2020 examinations in September pic.twitter.com/GCtHMWCswz
— ANI UP (@ANINewsUP) August 31, 2020
पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव कर दिया फिर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज की।
बताया जा रहा है की इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। जिसमे कई समाजवादी छात्र सभा के सदस्य तथा पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि कुछ अस्पताल में भर्ती है।