पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता निकले सड़को पर

Samajwadi Party workers
Etawah

इटावा:। जिले मे समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता निकले सड़को पर,कचेरी मे बैठे धरने पर, कानपुर जनपद में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर आक्रोश में दिखें समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता। सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को कचहरी में दिया ज्ञापन।

आपको बता दें की कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या से पूरे यूपी प्रशासन में हड़कम्प मच गया है बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा चौकी इंचार्ज मंधना अनूप कुमार शिवराजपुर केथाना इंचार्ज महेश चंद्र यादव दरोगा नेबु लाल समेत पांच पुलिस कर्मी कुल आठ लोग मारे गए है।

गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8, 10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं।

रिपोर्ट:-चंचल दुबे…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + nine =