पुलिस फ्लैग दिवस पर यूपी DGP ने सीएम को भेंट किया ‘पुलिस फ्लैग’

Police Flag Day
image source - google

आज सोमवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को DGP हितेश चंद्र अवस्थी ने फ्लैग चिन्ह भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस झंडा दिवस शुभकामनाएं सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि पुलिस बलों के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर आज प्रदेश के डीजीपी श्री हितेश चंद्र अवस्थी जी ने पुलिस कलर लगाया। शांति की स्थापना हेतु सतत सक्रिय यूपी पुलिस के सभी जवानों और अधिकारियों को पुलिस झंडा दिवस की अनंत शुभकामनाएं।

भारत के पहले प्रधानमंत्री ने दिया था फ्लैग

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 23 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को उनके शौर्य और उच्च कोटि के कर्तव्य परायणता के लिए फ्लैग दिए थे। तभी से इस अवसर पर पुलिस के समस्त मुख्यालयों और ऑफिस पर पुलिस फ्लैग फहराया जाता है और अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को फ्लैग लगाया जाता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − nine =