UP : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भी निकलेगी अस्थि कलश यात्रा!

Source - Google

UP : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार स्थल पर कल्याण सिंह के पोते और राज्य मंत्री संदीप सिंह पहुंचे। संदीप सिंह ने अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। संदीप सिंह ने कहा कि बाबूजी की अस्थियों को लेकर आज बसी घाट पर विसर्जन किया जाएगा। बाकी दो कलश की अस्थियों को परिवार के लोग अयोध्या और काशी में विसर्जन करने के लिए ले जाएंगे।

वहीं पार्टी के द्वारा भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की अस्थियों को पवित्र नदियों में प्रभावित किया जाएगा। साथ ही अटल बिहारी वाजपेई की तरह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों की कलश यात्रा निकाले जाने पर संदीप सिंह ने कहा कि इस विषय पर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। जो भी परिवार का निर्णय होगा उस पर ही कार्य किया जाएगा।

UP : Dudhwa Tiger Reserve के पास अजगर का कहर

बाबूजी प्रदेश के लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का विषय है, बुलंदशहर के नरौरा से एक कलश यात्रा पर गांव मंडोली बाग तक निकाली जाएगी। बाबूजी के चाहने वाले जो अंतिम यात्रा के दर्शन नहीं कर पाए थे वह आज कलश यात्रा में बाबूजी के अस्थि दर्शन कर सकेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − five =