सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठे लेखपाल

google

उत्तर प्रदेश में लगातार लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। वही राजधानी लखनऊ के सभी तहसीलों में लेखपाल संघ ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना करने का फैसला लिया है। लेखपाल संघ एक दिवसीय हड़ताल के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि हमारा संगठन अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को लेकर सरकार से लगातार मांग करता रहा है।

सैलरी मांगने पर कर्मचारियों छुट्टी-तेजस ट्रेन

उन्होंने कहा की उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। जिससे कार्य क्षेत्र में आने वाली अनेकों प्रकार की समस्याओं से निजात मिल सके। इस दौरान वहाँ उपस्थित सरोजनी नगर तहसील अध्यक्ष आनंद तिवारी ने बताया कि राजस्व की मुख्य जिम्मेदारी लेखपालों को दी जाती है। जो धरातल पर रहकर इसकी देखरेख करते हैं। जहाँ पर तमाम तरीके की समस्याएं रहती हैं। जिसके आधुनिकता के उपकरण हम लोगों के पास नहीं हैं। सरकार से हम लोग यही मांग कर रहे हैं की आधुनिकता के हिसाब से हम लोगों को उपकरण मुहैया कराएं।

About Author