कानपुर:। बिकरू काण्ड के बाद से जंहा पुलिस ने बिकास दुबे के कई साथियो को मुठभेड़ में मार गिराया है जिसकी वजह से उसके बचे हुए साथियो में पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है। आठ पुलिस कर्मियों की ह्त्या करने वाले बिकास दुबे के एक साथी उमाकांत ने शनिवार को चौबेपुर थाने में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
परिवार के साथ थाने में किया सरेंडर
उमाकांत अपने गले में तख्ती टांगकर अपने परिवार के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंचा था,उमाकांत के साथ थाने पहुंचे उसके परिजनों ने पुलिस से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पचास हजार का इनाम था घोषित
DIG प्रतिन्दर सिंह ने बताया कि उमाकांत पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित किया था। DIG का कहना है कि उमाकांत से गहनता से पूंछताछ की जा रही है,पुलिस का प्रयास रहेगा कि बिकरू काण्ड में उसने किन हथियारों का इस्तेमाल किया था उसकी जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही उसको घटनास्थल पर ले जाकर उससे और जानकारी हासिल करी जायेगी की उसका इस घटना में क्या रोल था।
रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…