Ayodhya: नींव में आ रही रुकावट हुई दूर, इतने दिनों में पूरा हो जाएगा काम

    Shri Ram Mandir construction
    Shri Ram Mandir construction

    Ayodhya में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है कुछ समय नींव की खुदाई में बड़ी रुकावट आई थी। लेकिन अब उसे दूर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर तक नींव का काम पूरा हो जाएगा।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य लगातार चल रहा है। लगभग 1,20,000 घन मीटर मलबा निकाला गया है। एक फीट मोटी परत बिछाकर रोलर से कौंपैक्ट करने में 4 से 5 दिन लग रहे है। अक्टूबर माह तक यह कार्य पूर्ण होने की आशा है। मंदिर निर्माण में लगे सभी मजदूर और इंजीनियर रामलला की विशेष कृपा से स्वस्थ हैं।

    श्री रामजन्मभूमि परिसर में नींव के लिए लगातार चली खुदाई के बाद विशेषज्ञों की सलाह से यह निर्णय किया गया कि नींव भराई का कार्य Roller Compacted Concrete तकनीक से किया जाएगा। लगभग 1,20,000 स्क्वायर फ़ीट क्षेत्र में अभी 4 परत बिछाई जा चुकी हैं। कुल 40-45 ऐसी ही परत बिछाई जाएंगी।

    कब पूरा होगा मंदिर का काम

    सभी राम भक्तों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि जानकारी के अनुसार भगवान श्री राम के भव्य मंदिर बनने में 3 साल का समय लगेगा। मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का विकास भी तेजी के साथ होगा। सरकार इसे देश का मुख्य पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी में है।

    About Author

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × five =