● महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए वोटिंग आज शुरू हो चुकी है
● राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत आज वोट डालने पहुँचे
● 90 वर्ष से संघ को निशाना बनाया जा रहा है-मोहन भागवत
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने आज वोट डालने के बाद सावरकर विवाद पर अपना पक्ष रखा। मोहन भागवत ने कहा कि बीते 90 वर्ष से संघ को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा ऐसा ही बना रहेगा।यही तो सियासत है और यह सब उसी का हिस्सा है।
Mohan Bhagwat, RSS Sarsanghchalak after casting his vote for the Nagpur Central constituency. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/4F0b6X2oP8
— ANI (@ANI) October 21, 2019
भागवत ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में मतदान करने के बाद संघ प्रमुख रिपोर्टर्स से बात कर रहे थे। भागवत से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर कांग्रेस द्वारा संघ को निशाना बनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की वीर सावरकर को भारत रत्न देने की चर्चाओं के बीच लगातार संघ और बीजेपी विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस लगातार संघ को निशाना बना रही है।
कई राज्यों में आज किया जायेगा मतदान
भागवत ने लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी है। कि वह अपने जन प्रतिनिधियों को चुनें। उन्होंने कहा, ‘हम 100 फीसदी मतदान पर जोर देते हैं। किसी व्यक्ति या माहौल को देखकर वोट ना दें बल्कि मुद्दों के आधार पर मतदान करें।’ भागवत मतदान के लिए सुबह 7 बजे ही महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर भागवत ने कहा कि, मैं राजनीतिक शख्स नहीं हूँ इसलिए इसका अनुमान मैं नहीं लगा सकता। तीन दिन में नतीजा आ जाएगा तब सभी को पता चल जाएगा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा की 90 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है।