हाल ही में शादी के बंधन में बंधे Neha Kakkar और Rohanpreet दुबई में अपना शानदार हनीमून मना रहे हैं| नेहा ने शादी से लेकर अपने हनीमून के कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं| हाल ही में कपल ने दुबई में दिवाली मनाते हुए भी तस्वीरें शेयर की थी| नेहा कक्कर अपने हनीमून को बहुत एन्जॉय कर रही हैं| अभी नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें साँझा की हैं|
नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने सारे प्यार भरे मोमेंट्स को साँझा किया हैं, जिस पर कुछ यूज़र्स ने उनका मज़ाक भी बनाया हैं| हाल ही में नेहा ने एक रिसोर्ट से तस्वीर को शेयर किया जिसमे वह रोहनप्रीत को किस कर रही हैं| और उन्होंने लिखा हैं, “Thank you @atlantisthepalm, Love you the most @rohanpreetsingh Best Honeymoon”
जिस पर कुछ यूज़र्स को उनके कैप्शन में लिखे बेस्ट हनीमून का मतलब नहीं समझ आया| एक यूज़र ने कमेंट कर लिखा, “What did you mean by best honeymoon. Did you everyday doing honeymoon or what?, एक अन्य यूज़र ने लिखा, “@nehakakkar I don’t understand when first time married people say “best honeymoon”. It’s like they had previous experience in honeymoons”, एक और यूज़र ने लिखा, “Best honeymoon means? How many have you gone for”, एक ने लिखा, “Aur kitne honeymoon kiya hn aapne joh yeh best hn?”
Neha Kakkar post
Neha कक्कर ने एक अन्य पोस्ट साँझा किया हैं जिसमे उन्होंने अपनी हनीमून की कई तस्वीरें शेयर की हैं| एक फोटो में रोहनप्रीत नेहा को गोद में उठाए हैं| वहीँ दूसरी तस्वीर में समुन्द्र के किनारे रेत पर i love you Neha लिखा हुआ हैं और दोनों बैठे हैं| एक और तस्वीर में दोनों एक दूसरे को किस करते नज़र आ रहे हैं| कई फोटोज के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा हैं, “Honeymoon Diaries!!@atlantisthepalm #NehuPreet”
24 अक्टूबर को हुई थी शादी
जब से नेहा और रोहनप्रीत की शादी हुई हैं, दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में हैं| दिल्ली में भव्य शादी और पंजाब में रिसेप्शन करने के बाद जोड़ा अपने हनीमून के लिए दुबई पंहुचा| हाल ही में, एक सोशल मीडिया पोस्ट में, युगल ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में कुछ जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें पहली नज़र में प्यार हो गया था, जब वह चंडीगढ़ में एक-दूसरे से मिले थे। कुछ ही महीनों में, उन्होंने अपनी शादी की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था| उन्होंने 24 अक्टूबर को शादी और अपना वीडियो सांग ‘Nehu Da Vyah’ एक साथ किया था|
Neha Kakkar के लहंगे का राज़- जानिए नेहा-रोहनप्रीत की शादी के यादगार किस्से